लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल का कानून प्रवर्तन अधिकारी फर्जी गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 16:37 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, एक फरवरी अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के 27 वर्षीय एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक फर्जी गोलीबारी की घटना की कहानी गढ़ने का आरोप है। इस घटना के बाद उनकी किसी नायक की तरह तारीफ की गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुखदीप गिल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिल सांता क्लारा के काउंटी शेरिफ कार्यालय में अधिकारी के तौर पर तैनात थे और 31 जनवरी, 2020 को उन्होंने बताया था कि एक कार से गुजर रहे व्यक्ति ने उन पर गोली मार दी।

जिला अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस घटना की जांच करने पर गिल के शरीर पर गंभीर जख्मों के निशान नहीं मिले और ऐसा प्रतीत हुआ कि सिर्फ एक बार उनके बॉडी कैमरे पर गोली मारी गई, जिससे कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया। गिल को गोली मारने वाले कथित बंदूकधारी की तलाश भी शुरू की गई थी।

गिल ने अधिकारियों को बताया था कि वह गश्त पर थे और इसी दौरान शौच के लिए जाने से पहले उन्होंने वाहन खड़ा किया और जब वह वापस वाहन के दरवाजे की तरफ बढ़े तभी सिल्वर रंग की एक सेडान कार में बैठे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। उनका कहना था कि चालक ने अपने वाहन की रोशनी बंद कर दी थी।

सांता क्लारा काउंटी के जिला अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान 27 वर्षीय अधिकारी का बयान सही नहीं साबित हुआ। गिल पर अब फर्जी तरीके से गोलीबारी की घटना की कहानी बनाने का आरोप लगाया गया है। गिल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल