लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा संगठन के भारतीय मूल के प्रमुख लॉकडाउन के बाद भी मास्क अनिवार्य चाहते हैं

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:58 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, तीन जुलाई ब्रिटेन में चिकित्सकों के संगठन के भारतीय मूल के अध्यक्ष ने सरकार से कुछ अनिवार्य सुरक्षा उपायों को लागू रहने देने का आह्वान किया ताकि इस महीने के अंत में जब लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दी जाए तो कोविड-19 के खिलाफ जंग में की गई प्रगति “बर्बाद” न हो ।

चिकित्सकों के प्रमुख संगठन ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (बीएमए) के परिषद के प्रमुख डॉ चांद नागपॉल ने आगाह किया है कि कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के साथ कोरोना वायरस संक्रमण “चिंताजनक दर” के साथ लगातार बढ़ रहा है। इस स्वरूप का पता सबसे पहले भारत में चला था।

संगठन का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और स्वास्थ्य केंद्रों समेत बंद सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाने और अच्छे हवादार स्थानों में एकत्र होने वाले लोगों के लिए शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम 19 जुलाई के बाद भी लागू रहें। यह वह तारीख है जिस दिन माना जा रहा है कि इंग्लैंड में सभी वैध लॉकडाउन प्रतिबंध समाप्त कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “हमने पिछले 18 महीनों में टीकाकरण अभियान और देशभर के लोगों की व्यक्तिगत सावधानी से बेहतरीन प्रगति की है और सरकार को इस नाजुक मोड़ पर आकर इसे बर्बाद नहीं होने देना चाहिए।”

डॉ नागपॉल ने कहा, “यह ‘सबकुछ या कुछ भी नहीं’ का द्विआधारी फैसला नहीं है और हम जिन समझदार, सतर्क उपायों को प्रस्तावित कर रहे हैं, वह लोगों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवा पर बढ़ते मामलों के प्रभावों को ही कम करने में नहीं बल्कि भविष्य की लहरों, नये स्वरूपों और लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था एवं समाज को होने वाले व्यापक नुकसान को भी कम करेगा।”

बीएमए ने ध्यान दिलाया कि इंग्लैंड में साप्ताहिक मामले पूर्व के सात दिनों से 74 प्रतिशत बढ़ गए हैं जबकि कोविड-19 के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या पिछले सप्ताह में 55 प्रतिशत बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें