लाइव न्यूज़ :

भारतीय-मूल के गैस स्टेशन मालिक की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:27 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात दिसंबर अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक पुलिस थाना के पास दिन-दहाड़े लूटपाट के दौरान 45 वर्षीय भारतीय मूल के गैस स्टेशन के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई । मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। टेक्सास के डलास में एक अन्य भारतीय अमेरिकी की गोली मारकर हत्या किये जाने के लगभग तीन सप्ताह बाद यह घटना हुई है।

मस्कोगी काउंटी कोरोनर के अधिकारी ने डब्ल्यूटीवीएम टीवी चैनल के हवाले से कहा कि जॉर्जिया के पूर्वी कोलंबस में बुएना विस्टा रोड पर सिनोवस बैंक में सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे अमित कुमार पटेल की हत्या कर दी गई।

मस्कोगी काउंटी के डिप्टी कोरोनर चार्ल्स न्यूटन ने बताया कि सुबह 10:09 बजे बैंक के बाहर पटेल को मृत घोषित कर दिया गया। लेजर-एनक्वायरर की खबर के अनुसार, बैंक की इमारत में कोलंबस पुलिस विभाग का पूर्वी क्षेत्र भी है, जिसके प्रवेश द्वार से महज कुछ दूरी पर पटेल को गोली मारी गई।

डब्ल्यूटीवीएम ने बताया कि पटेल स्टीम मिल रोड और बुएना विस्टा रोड के कोने पर स्थित शेवरॉन गैस स्टेशन के मालिक थे। लूटपाट उस वक्त हुई, जब पटेल सप्ताहांत में कमाई गई रकम जमा कर रहे थे।

गैस स्टेशन में अमित कुमार के साझेदार, लेकिन मृतक से कोई संबंध नहीं रखने वाले विनी पटेल ने कहा कि वह (अमित) सप्ताहांत में पैसे और रसीदें जमा कर रहे थे, जब उन्हें बैंक के प्रवेश द्वार पर गोली मार दी गई । शूटर ने पैसे भी ले लिए।

उन्होंने कहा कि दोनों छह साल से एक साथ कारोबार कर रहे थे। विनी ने लेजर-एनक्वायरर को बताया, "मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं हैं। आज उनकी बेटी का जन्मदिन था... वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे।"

विनी ने कहा कि उनका साथी आमतौर पर सप्ताहांत में कारोबार से मिला पैसा जमा करता था। उन्होंने कहा, "उनके बैंक में जाने से पहले ही यह घटना हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला