लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के मादक पदार्थ तस्कर की हत्या

By भाषा | Updated: January 5, 2021 10:40 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, पांच जनवरी दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसके गुस्साए समर्थकों ने दो संदिग्ध हत्यारों के सिर काट दिए और उनके शवों को आग के हवाले कर दिया।

‘टेडी माफिया’ के नाम से मशहूर यागनाथन पिल्लई को उसके शैल्क्रॉस स्थित घर पर सिर में दो बार गोली मारी गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार पिल्लई से कोई मिलने आने वाला था, इसलिए उसकी बेटी ने दो लोगों को घर में आने दिया। इसके बाद उसने गोली की आवाज सुनी।

पुलिस के अनुसार, समुदाय के कुछ लोग पिल्लई को एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने दोनों कथित हत्यारों को घेर लिया, उन्हें मारा-पीटा, गोली मारी और उनके सिर काटकर सड़क पर ही उनके शवों को आग के हवाले कर दिया।

पिल्लई (59) के घर पिछले साल छापेमारी की गई थी और उसके खिलाफ अवैध रूप से हथियार और गोला बारूद रखने का मामला दर्ज किया गया था।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पिल्लई यहां बहुत लोकप्रिय थे, उन्हें यहां का ‘रॉबिन हुड’ माना जाता था। वह हमेशा समुदाय के लोगों की मदद करते थे, चाहे वह अवैध धन से ही क्यों न हो।

पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जै नैकर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और निजी सुरक्षा अधिकारियों पर भी समुदाय के लोगों ने गोली चलाई।

इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ‘पब्लिक ऑर्डर पोलिसिंग यूनिट’ को बुलाया गया। इलाके में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

इलाके में मादक पदार्थ तस्करों के बीच दबदबा कायम करने को लेकर काफी समय से लड़ाई जारी है और पिछले 10 महीने में पिल्लई, उनके 32 वर्षीय बेटे सहित कई लोगों की हत्या कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल