लाइव न्यूज़ :

पटरी पर धकेले गए एशियाई व्यक्ति को बचाने के लिए भारतीय मूल के चालक ने रोकी ट्रेन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:25 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 26 मई अमेरिका में भारतीय मूल के एक सतर्क चालक ने घृणा अपराध के तहत पटरी पर धकेले गए एक एशियाई व्यक्ति को बचाने के लिए समय रहते अपनी ट्रेन के ब्रेक लगा दिए।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक घटना सोमवार की है जब 29 वर्षीय ट्रेन चालक तोबिन मदाथिल ने पटरी पर धकेले गए एक एशियाई व्यक्ति को देखकर तत्काल ट्रेन के आपातकालीन ब्रेक लगा दिए और ट्रेन पीड़ित से लगभग 30 फुट की दूरी पर रुक गई।

मदाथिल ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैंने समय रहते ट्रेन रोक दी और यह पीड़ित से नहीं टकराई। भगवान का धन्यवाद।’’

खबरों में कहा गया है कि ट्रेन रोके जाने से कुछ ही क्षण पहले एक सनकी व्यक्ति ने घृणा अपराध के तहत एशियाई व्यक्ति को पटरी पर धकेल दिया था।

मदाथिल ने कहा कि वह अपनी ट्रेन से बाहर निकले और पीड़ित के पास पहुंचे जिसके माथे से खून निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

माउंट सिनाई मेडिकल सेंटर में पीड़ित को उपचार दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मदाथिल ने कहा कि वह जब भी ट्रेन चला रहे होते हैं तो हमेशा सतर्क रहते हैं और उनकी नजर पटरी तथा प्लेटफॉर्म पर रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात