लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में पुलिस अधिकारियों की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के चालक को 22 साल की जेल

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:09 IST

Open in App

मेलबर्न, 14 अप्रैल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 48 वर्षीय चालक को पुलिस अधिकारियों पर ट्रक चढ़ाने और उनमें से चार की हत्या करने के जुर्म में बुधवार को 22 साल की जेल की सजा सुनाई गई।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार यह घटना पिछले साल मेलबर्न के ईस्टर्न फ्रीवे की है। हादसे के वक्त ट्रक चालक नशे में था और उसे नींद भी आ रही थी।

विक्टोरिया के उच्चतम न्यायालय ने मोहिंदर सिंह को सजा सुनाई। घटना के वक्त सिंह थका हुआ और नशे में था। घटना से पहले वह मादक पदार्थ का एक सौदा करने के लिए रास्ते में रुका था।

द गार्जियन की खबर के मुताबिक हादसे में कांस्टेबल लिनेट टेलर, वरिष्ठ कांस्टेबल केविन किंग और कांस्टेबल ग्लेन हम्फ्रिस और जोश प्रिस्टनी की मौत हो गई थी।

खबर के अनुसार सिंह को 22 साल की जेल की सजा सुनाई गई जिसमें से साढ़े 18 साल तक उसे पेरोल नहीं मिलेगी।

अन्य चालकों ने भी सिंह को लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए देखा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘वह किसी की हत्या करने के लिए जा रहा था।’’

जांचकर्ताओं ने बताया कि सिंह आइस नामक ड्रग का आदी था और उसने हादसे से पहले 72 में से महज पांच घंटे ही विश्राम किया था और इन तीन दिनों में अधिकतर समय मादक पदार्थों का सौदा करने और सेवन करने में बिताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब