लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में रिश्वत के आरोपों के निपटारे के लिए 3.75 करोड़ डॉलर देंगे भारतीय मूल के डॉक्टर

By भाषा | Updated: July 21, 2021 10:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 जुलाई भारतीय मूल के दो अमेरिकी डॉक्टर और अमेरिका में सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखलाओं में शामिल ‘प्राइम हेल्थकेयर सर्विसेज’ मरीजों को रेफर करने के वास्ते रिश्वत देने के आरोपों के निपटारे के लिए करीब 3.75 करोड़ डॉलर देने पर राजी हो गए हैं।

न्याय विभाग ने बताया कि यह समझौता इन आरोपों पर किया गया है कि प्राइम हेल्थकेयर सर्विसेज ने कैलिफोर्निया के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवा अरुणसलाम और उनके सर्जरी केंद्र को अधिक भुगतान किया क्योंकि कंपनी चाहती थी कि वह मरीजों को उसके कैलिफोर्निया स्थित डेजर्ट वैली अस्पताल में रेफर करें।

एक मीडिया विज्ञप्ति में मंगलवार को बताया गया कि अमेरिका और कैलिफोर्निया ने मरीजों को रेफर करने के लिए प्राइम द्वारा डॉ. अरुणसलाम को दी रिश्वत पर आधारित झूठे दावे अधिनियम और कैलिफोर्निया झूठे दावे अधिनियम के कथित उल्लंघनों के मामले को सुलझाने के लिए प्राइम हेल्थकेयर सर्विसेज के संस्थापक डॉ. प्रेम रेड्डी और डॉ. अरुणसलाम के साथ समझौता किया है।

न्याय विभाग ने कहा कि समझौते के तहत डॉ. अरुणसलाम 20 लाख डॉलर देंगे जबकि डॉ. रेड्डी 17 लाख डॉलर देंगे और प्राइम 3.37 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक