लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी राजनयिक अजरा जिया तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिका की विशेष संयोजक बनीं

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:45 IST

Open in App

(राजनयिक के नाम में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, 21 दिसंबर अमेरिका ने तिब्बत के मुद्दों के लिए भारतीय मूल की राजनयिक अजरा जिया को अपना विशेष संयोजक नियुक्त किया है।

उन्हें तिब्बत पर एक समझौते के लिए चीन और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के बीच ‘‘ठोस बातचीत’’ को आगे बढ़ाने का काम सौंपा गया है।

अपने राजनयिक करियर में नयी दिल्ली में भी तैनात रह चुकीं जिया ने 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विदेश सेवा से इस्तीफा दे दिया था। वह नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकारों की अवर सचिव भी हैं।

तिब्बत के मुद्दों के लिए अमेरिका की विशेष संयोजक के तौर पर जिया 2020 के तिब्बती नीति एवं सहयोग अधिनियम के अनुरूप तिब्बत के मामलों से संबंधित अमेरिकी सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और परियोजनाओं का समन्वय करेंगी।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘मैंने तिब्बत मुद्दों के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष संयोजक के तौर पर नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अवर सचिव अजरा जिया को नामित किया है। वह तत्काल प्रभाव से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।’’

विदेश विभाग के अनुसार, ‘‘वह तिब्बत पर एक समझौते के समर्थन में चीन सरकार और दलाई लामा, उनके प्रतिनिधियों या लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित तिब्बती नेताओं के बीच बिना पूर्व शर्तों के ठोस बातचीत को बढ़ावा देंगी।’’

जिया ने इस पद पर उनके नाम की पुष्टि से संबंधित सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया था कि उनके दादा भारत में स्वतंत्रता सेनानी थे। जिया ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस से स्नातक किया है।

चीन पर तिब्बत में सांस्कृतिक तथा धार्मिक आजादी को दबाने का आरोप है। हालांकि, चीन इन आरोपों से इनकार करता है। चीन और दलाई लामा के प्रतिनिधियों के बीच तिब्बत मुद्दे पर हाल के वर्षों में बातचीत नहीं हुई है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2013 में पदभार संभालने के बाद से तिब्बत पर सुरक्षा नियंत्रण बढ़ाने के लिए एक सख्त नीति अपनायी है। बीजिंग बौद्ध भिक्षुओं और दलाई लामा के अनुयायियों पर कार्रवाई करता रहा है। दलाई लामा तिब्बत से निर्वासित होने के बावजूद वहां के एक बड़े आध्यात्मिक नेता हैं। चीन 86 वर्षीय दलाई लामा को अलगाववादी मानता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब