लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में भारतीय मूल के दंपति को कोविड ऋण योजना में धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:12 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 दिसंबर भारतीय मूल के एक पूर्व नेता और उनकी पत्नी को ब्रिटेन सरकार की कोविड-19 सहायता ऋण योजना का लाभ लेने के लिए गलत जानकारी देने का दोषी ठहराया गया है।

वॉल्वरहैम्प्टन मजिस्ट्रेट की अदालत ने 40 वर्षीय हरमन बांगर और 38 वर्षीय पत्नी नीना कुमारी को पिछले हफ्ते दोषी ठहराया गया। दोनों को 14 जनवरी, 2022 को उसी अदालत में सजा सुनाई जाएगी।

बांगर पूर्व स्थानीय पार्षद हैं। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) में धोखाधड़ी संबंधी विशेष अभियोजक वेंडी स्टीवंस ने कहा कि एक भरोसेमंद, निर्वाचित अधिकारी के रूप में, हरमन बांगर ने राष्ट्रीय संकट के समय जनता को धोखा देने के लिए अपनी पत्नी के साथ अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि बांगर को इस तरह की कोविड सहायता योजनाओं की पात्रता की गहरी समझ थी और उन्होंने एक व्यवस्था का फायदा उठाने की कोशिश की।

अभियोजन के अनुसार दंपति ने कोविड सहायता ऋण योजना के तहत 10,000 पाउंड के लिए धोखाधडी की और उन्होंने दावा किया कि ‘पिज्जा प्लस’ व्यवसाय अक्टूबर 2019 से चल रहा था जबकि यह व्यवसाय उन्होंने पिछले साल 24 अप्रैल को शुरू किया था।

धोखाधड़ी विरोधी टीम ने जांच में पता लगाया कि 16 मई 2020 तक उस पता पर बिजली की आपूर्ति का कोई रिकार्ड नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक