लाइव न्यूज़ :

मेन और न्यूजर्सी से सीनेट की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के उम्मीदवार हारे

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच नवंबर अमेरिकी मीडिया में आए रुझानों के अनुसार भारतीय मूल के रिकिन मेहता और सारा गिडियोन क्रमश: न्यूजर्सी और मेन से सीनेट चुनाव हार गए हैं।

भारतीय पिता और आर्मीनियाई मां की संतान गिडियोन इस समय मेन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर हैं और उन्हें रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर सुजैन कोलिंस से हार मिली है।

कोलिंस को 4,09,974 मत मिले जबकि गिडियोन को सिर्फ 3,39,364 मत प्राप्त हुए।

गिडियोन के पिता भारत से अमेरिका आए थे और रोड्स आइलैंड में शिशु रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम किया। चार संतानों में सबसे छोटी गिडियोन की परवरिश यहीं हुई और शादी के बाद वह पति के साथ मेन में रहने लगी।

न्यूजर्सी से सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मेहता को डेमोक्रेटिक पार्टी के निवर्तमान सीनेटर कोरी बुकर से हार मिली। बुकर को अबतक गिने गए मतों में से 60.4 फीसदी मत मिले हैं जबकि मेहता को केवल 38 प्रतिशत मत मिले।

मेहता अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व अधिकारी हैं और न्यूजर्सी से रिपब्लिकन पार्टी की सीनेट उम्मीदवारी हासिल करने वाले पहले भारतीय- अमेरिकी हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी