लाइव न्यूज़ :

एस्ट्रोवर्ल्ड हादसे में मारी गई भारतीय मूल की भारती शाहनी का अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:51 IST

Open in App

ह्यूस्टन (अमेरिका), 17 नवंबर यहां रैपर ट्रैविस स्कॉट के एस्ट्रोवर्ल्ड उत्सव में भगदड़ के दौरान मारी गई भारतीय मूल की भारती शाहनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शाहनी के परिवार के सदस्य और मित्र मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए।

शाहनी ‘टेक्सास ए एंड एम’ विश्वविद्यालय की छात्रा थीं और और कंसर्ट में अपनी बहन के साथ गई थीं जहां हुई भगदड़ के कारण उनकी मौत हो गई। वह लगभग एक सप्ताह तक कोमा में रहीं और 11 नवंबर को उनकी मौत हो गई। एस्ट्रोवर्ल्ड हादसे में नौ से 27 वर्ष की आयु के दस लोगों को मौत हुई थी।

शाहनी के अंतिम संस्कार में शामिल हुई उनकी मां ने कहा, “उसने किशोरावस्था में ही अंग दान के लिए पंजीकरण कराया था। उसके अंगों से अब दूसरों की सहायता हो सकेगी। वह दयालुता का एक अंतिम काम भी कर गई।”

उत्सव में साथ गई शाहनी की एक रिश्तेदार ने कहा, “शाहनी मेरे लिए छोटी बहन जैसी थी। ऐसा भी दिन आयेगा मैंने नहीं सोचा था और मैं क्या कहूं समझ में नहीं आ रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला