लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय मूल के अधिक्वक्ता की मौत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:46 IST

Open in App

सिंगापुर, पांच अगस्त सिंगापुर की जेल में अचेत अवस्था में पाये गये भारतीय मूल के एक अधिवक्ता की हृदय रोग के कारण मृत्यु हुयी । आपराधिक विश्वासघात के मामले में सजा सुनाये जाने के एक सप्ताह बाद अधिवक्ता पिछले साल अक्टूबर में कारा प्रकोष्ठ में अचेत मिले थे । बृहस्पतिवार को मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

मृत्यु की समीक्षा से जुड़े सरकारी अधिकारी कमला पोन्नमपालम के हवाले से स्ट्रेट टाइम्स की खबर में कहा गया है कि अधिवक्ता जमींदार सिंह गिल (57) की मृत्यु में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नही है, और फोरेंसिक पैथोलॉजिस्ट ने प्रमाणित किया है कि उनकी मौत उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के कारण हुयी है ।

गिल एक अधिवक्ता थे और उन्होंने मुअक्किलों से लीगल शुल्क के रूप में 31 हजार सिंगापुर डॉलर से अधिक वसूला था लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया था ।

इस धन को उन्होंने अपने व्यक्तिगत खाते में हस्तांतरित किया और इसे अपने परिवार की जरूरतों पर खर्च कर दिये ।

भारतीय मूल के सिंगापुर के इस अधिवक्ता को इस मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया क्योंकि उसे जमानत नहीं मिली थी ।

गिल को पिछले साल 28 सितंबर को दो साल और तीन महीने की सजा सुनायी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला