लाइव न्यूज़ :

भारतीय संगठन वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार के चार विजेताओं में शामिल

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:45 IST

Open in App

स्टाकहोम (स्वीडन), 29 सितंबर भारतीय संगठन ‘लीगल इनिशिएटिव फॉर फोरेस्ट एंड एन्वायरमेंट’ (लाइफ) समेत चार कार्यकर्ताओं एवं समूहों को बाल संरक्षण से लेकर पर्यावरण की रक्षा तक के क्षेत्रों में समुदायों को सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए ‘वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार’ के नाम से जाने वाले ‘राइट लाइवलीहुड अवार्ड’ 2021 के लिए चुना गया है।

यह पुरस्कार देने वाले ‘स्वीडिश राइट लाइवलीहुड फाउंडेशन’ ने कहा, ‘‘जलवायु संकट गहराने, शक्तिशाली सरकारी एवं कॉरपोरेट हितों और यहां तक कि आतंकवादी हमलों के खतरे के मद्देनजर 2021 के पुरस्कार विजेता साबित करते हैं कि एकजुटता सभी के लिए बेहतर भविष्य की कुंजी है।’’

राइट लाइवलीहुड के इस बार के विजेताओं ने महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के लिए काम करने, समुदायों को संगठित करके एवं जमीनी स्तर पर पहलों को सशक्त बनाकर स्थानीय समुदायों के अधिकारों को हासिल करने और पर्यावरण संबंधी संरक्षण में योगदान दिया है।

उसने कहा, ‘‘कैमरून, रूस, कनाडा और भारत के इस साल के विजेताओं ने दर्शाया है कि समुदायों के मिलकर काम करने से स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।’’

‘लाइफ’ भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाला संगठन है। यह संगठन जमीनी स्तर पर काम करने के दृष्टिकोण के जरिए समुदायों के साथ मिलकर काम करता है।

वकील ऋत्विक दत्ता और राहुल चौधरी ने पर्यावरणीय मुद्दों पर न्यायिक पहुंच का अभाव देखते हुए ‘लाइफ’ की स्थापना 2005 में की थी। इस संगठन के वकील आज भारत के प्रमुख जनहित वकीलों में से हैं।

लाइफ के अलावा कनाडाई स्वदेशी अधिकार समर्थक फ्रेडा ह्यूसन, लड़कियों के साथ होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली कैमरून की मार्थे वांडौ और एक रूसी पर्यावरण कार्यकर्ता व्लादिमीर स्लिव्याक को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इन पुरस्कारों की शुरुआत 1980 में स्वीडिश-जर्मन नागरिक जैकब वोन यूएक्सकुल ने की थी। उन्होंने नोबेल पुरस्कार में नजरअंदाज किए जाने वाले प्रयासों को सम्मानित करने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।

विजेताओं को 10-10 लाख क्रोनोर (1,15,520 डॉलर) की राशि मिलेगी और उन्हें एक दिसंबर को एक डिजिटल समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

संगठन ने बताया कि 2021 में 89 देशों के 206 रिकॉर्ड उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला