लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना को बोइंग से 11वां पी8आई विमान मिला

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय नौसेना को अमेरिका स्थित वैमानिकी कंपनी बोइंग से पनडुब्बी रोधी 11वां युद्धक विमान पी-8आई प्राप्त हो चुका है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक बयान में दी गई।

रक्षा मंत्रालय ने पहले 2009 में आठ पी-8आई विमानों के लिए करार किया था। बाद में, 2016 में इसने चार अतिरिक्त पी-8आई विमानों के लिए सौदे पर हस्ताक्षर किए।

बयान में कहा गया, ‘‘रक्षा मंत्रालय द्वारा चार अतिरिक्त विमानों के लिए 2016 में किए गए सौदे के तहत प्राप्त होने वाला यह तीसरा विमान है।’’

इसमें कहा गया कि शानदार समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं से लैस इस विमान को आपदा राहत और मानवीय अभियानों में मदद के लिए भी तैनात किया गया है।

भारतीय नौसेना को पिछले साल नवंबर में नौवां पी-8आई विमान और इस साल जुलाई में 10वां पी-8आई विमान मिला था।

बयान में कहा गया कि टोही विमान भारतीय नौसेना के बेड़े का एक अभिन्न अंग है और 2013 में इसे शामिल किए जाने के बाद से 30,000 घंटों से अधिक की उड़ान भर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला