भारतीय नौसेना के पोत सुदर्शिनी ने ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह पर लंगर डाला

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:27 IST2021-12-24T19:27:58+5:302021-12-24T19:27:58+5:30

Indian Naval Ship Sudarshini anchored at Iran's Bandar Abbas Port | भारतीय नौसेना के पोत सुदर्शिनी ने ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह पर लंगर डाला

भारतीय नौसेना के पोत सुदर्शिनी ने ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह पर लंगर डाला

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर भारतीय नौसेना के पोत सुदर्शिनी ने खाड़ी क्षेत्र में तैनाती के तहत ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह पर लंगर डाला है। यह जानकारी भारतीय नौसेना ने दी।

नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि पोत तीन दिनों तक बांदर अब्बास बंदरगाह पर रूकेगा और वहां नौसेना के अड्डे का दौरा करेगा।

बयान में बताया गया कि वहां रूकने के दौरान पोत ईरानी नौसेना के नाविकों से प्रशिक्षण अनुभव भी साझा करेगा।

ईरान की नौसेना के एक प्रतिनिधिमंडल और भारतीय दूतावास में नौसेना के अताशे ने बुधवार को बांदर अब्बास में पोत का स्वागत किया।

इसमें बताया गया कि ईरान की नौसेना के प्रशिक्षण निदेशक कैप्टन हमजा ने अपने अधिकारियों के साथ पोत का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Naval Ship Sudarshini anchored at Iran's Bandar Abbas Port

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे