लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी मंत्री मातृत्व अवकाश के बाद ब्रिटेन के मंत्रिमंडल में कार्य पर लौटीं

By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:30 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 11 सितंबर ब्रिटेन में भारतीय मूल की मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने मातृत्व अवकाश खत्म होने के बाद अटॉर्नी जनरल का पदभार फिर से संभाल लिया है।

महिला मंत्रियों के लिए मातृत्व अवकाश के प्रावधान के बाद ब्रेवरमैन ऐसी पहली कैबिनेट मंत्री बन गईं, जो इस छुट्टी पर गईं। ब्रिटेन की सरकार में सबसे वरिष्ठ विधि अधिकारी 41 वर्षीय ब्रेवरमैन अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए छह महीने के अवकाश के बाद फिर से काम पर लौटीं हैं।

‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार के मुताबिक ब्रेवरमैन ने इस सप्ताह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल की बैठक में डिजिटल तरीके से शिरकत की। औपचारिक तौर पर वह अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगी। ब्रेवरमैन की अनुपस्थिति में सॉलिसिटर जनरल माइकल एलिस उनका कामकाज देख रहे थे और एलिस के स्थान पर जेल मंत्री लूसी फ्रेजर कार्यरत थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एलिस और फ्रेजर अब अपने पूर्व के विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मंत्रियों को मातृत्व अवकाश और अन्य भत्ता संबंधी विधेयक के पारित होने के बाद ब्रेवरमैन कैबिनेट स्तर की ऐसी पहली मंत्री बन गईं जिन्होंने मातृत्व अवकाश लिया। नए कानून के बाद महिला मंत्री मातृत्व अवकाश पर जा सकती हैं लेकिन इससे पहले यह विषय प्रधानमंत्री के विवेकाधीन था।

विपक्ष ने भी इस कानून का समर्थन किया था। लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने कहा कि बहुत पहले देश में इसकी शुरुआत हो जानी चाहिए थी। ब्रिटेन में महिला कर्मचारियों को 52 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलता है। पितृत्व अवकाश नियमों के तहत, पिता दो सप्ताह की वैधानिक छुट्टी ले सकते हैं और माता-पिता के लिए साझा छुट्टी की भी गुंजाइश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक