लाइव न्यूज़ :

भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित किया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 जनवरी कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुज ग्राफ पर लंबे समय तक अनुत्तरित सवालों को हल करने के लिए एक युवा भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को दो अन्य लोगों के साथ 2021 के प्रतिष्ठित ‘माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार’ का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के निखिल श्रीवास्तव, इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल डी लॉसाने (ईपीएफएल) के एडम मार्कस और येल विश्वविद्यालय के डैनियल एलन स्पीलमैन को 2021 का माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार में पदक और 1,00,000 अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।

श्रीवास्तव, मार्कस और स्पीलमैन ने कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ से जुड़े लंबे समय से अनुत्तरित सवालों को हल किया है। इस प्रक्रिया में रैखिक बीजगणित, बहुपदीय ज्यामिति और ग्राफ सिद्धांत के बीच एक गहरे नए संबंध का पता लगाया गया है।

श्रीवास्तव वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गणित के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला