लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में नेत्रहीन व्यक्ति को सड़क पार कराने में मदद कर भारतीय शख्स ने जीता दिल

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:58 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, आठ मई सिंगापुर में एक नेत्रहीन बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पार करने में मदद करने और फिर उन्हें एक पॉलिक्लिनिक ले जाने के लिए एक भारतीय नागरिक की प्रशंसा की जा रही है।

भूमि सर्वेक्षण सहायक के तौर पर यहां काम कर रहे गुणशेखरन मणिकंदन ने देखा कि एक नेत्रहीन बुजुर्ग बहुत देर से सड़क पार करने का इंतजार कर रहा है।

तमिलनाडु के रहने वाले 26 वर्षीय गुणशेखरन ने कहा, ‘‘अंकल ने मुझे बताया कि वह डॉक्टर के पास जाना चाहते हैं तो मैं उन्हें पास के एक पॉलिक्लिनिक में ले गया।’’

गुणशेखरन के इस नेक कार्य की किसी ने वीडियो बना ली और यह फेसबुक पर वायरल हो गई। वीडियो को अब तक 280,000 बार देखा जा चुका है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने गुणशेखरन के हवाले से कहा, ‘‘मैंने भोजनावकाश के बाद अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को देखा जिसे मेरे दोस्तों ने साझा किया था।’’

श्रमशक्ति मंत्रालय ने बुधवार को फेसबुक पर पोस्ट किया कि वीडियो में इस्तेमाल लोकेशन से विदेशी कामगार की पहचान कर ली गई है। उन्होंने भारतीय व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि दी है।

यह पूछे जाने पर कि वह इस प्रोत्साहन राशि का क्या करेंगे, इस पर गुणशेखरन ने कहा, ‘‘मैं अपने दोस्तों के साथ इसे साझा करुंगा।’’

उन्होंने बताया कि यह वीडियो देखने के बाद घर पर उनके माता, पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को उन पर गर्व हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं छोटा था तो मेरे माता-पिता ने मुझे दिव्यांग लोगों की मदद करना सिखाया था। मेरे परिवार में हर कोई ऐसा ही करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला