दुबई में भारतीय व्यक्ति ने अपने सहकर्मी पर चाकू से 11 बार वार किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:35 IST2020-12-17T19:35:48+5:302020-12-17T19:35:48+5:30

Indian man stabs his colleague in Dubai 11 times in Dubai | दुबई में भारतीय व्यक्ति ने अपने सहकर्मी पर चाकू से 11 बार वार किया

दुबई में भारतीय व्यक्ति ने अपने सहकर्मी पर चाकू से 11 बार वार किया

दुबई, 17 दिसंबर दुबई में रहने वाले 38 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की मां की मौत हो जाने पर उसकी कंपनी ने उसे भारत नहीं भेजा जिसके बाद व्यक्ति अपने सहकर्मी पर चाकू से 11 बार हमला किया।

मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार 22 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति भी अनिवासी भारतीय है और उसने इस साल अगस्त में अपने कर्मचारियों से कहा था कि उनकी कंपनी 22 कर्मचारियों को भारत भेजेगी।

मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार पीड़ित ने कहा, “आरोपी यह जानना चाहता था कि भारत भेजे जाने वाले लोगों की सूची में उसका नाम क्यों नहीं है। उसने मुझे बताया कि उसकी मां बहुत बीमार है और उसे घर जाने की जरूरत है। मैंने उसे बताया कि इस पर मैं फैसला नहीं ले सकता।”

खबर में निर्माण कंपनी, पीड़ित और आरोपी का नाम उजागर नहीं किया गया।

अगले दिन आरोपी ने पीड़ित को बताया कि उसकी मां की मौत हो गई है।

खबर के अनुसार पीड़ित ने कहा, “वह गुस्से में था और अपने कमरे में चला गया। कुछ मिनट बाद वह चाकू लेकर आया उसने मेरे पेट और छाती पर 11 बार वार किया। वह शराब के नशे में था।”

आरोपी दुबई पुलिस की हिरासत में है।

उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

अदालत में मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी 2021 को होगी।

पीड़ित अस्पताल में है और खतरे से बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian man stabs his colleague in Dubai 11 times in Dubai

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे