शर्मनाक! दुबई मॉल में भारतीय ने की 15 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़

By भाषा | Updated: February 17, 2019 17:06 IST2019-02-17T17:06:42+5:302019-02-17T17:06:42+5:30

31 वर्षीय भारतीय ने लड़की को दुकान में देखा, जहां वह काम करता था। लड़की की मां एक अन्य कर्मचारी से बात करने में व्यस्त थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एक ड्रेस पकड़ी और उसे दुकान के किनारे की तरफ ले गया। आरोपी ने लड़की के शरीर को अनुचित तरीके से छुआ। 

Indian man sexually harasses woman on pretext of helping her try dress at Dubai mall | शर्मनाक! दुबई मॉल में भारतीय ने की 15 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़

शर्मनाक! दुबई मॉल में भारतीय ने की 15 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़

दुबई में एक मॉल में 15 साल की लड़की से एक भारतीय सेल्समैन पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी। पुलिस की रपट के अनुसार यह घटना 13 नवंबर 2018 की है। 31 वर्षीय भारतीय ने लड़की को दुकान में देखा जहां वह काम करता था। लड़की की मां एक अन्य कर्मचारी से बात करने में व्यस्त थी। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एक ड्रेस पकड़ी और उसे दुकान के किनारे की तरफ ले गया। खलीज टाइम्स की रपट के अनुसार आरोपी ने लड़की के शरीर को अनुचित तरीके से छुआ। 

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह पारंपरिक अरबी ड्रेस पसंद करने में उसकी मदद की थी। उसने कहा कि बटन बांधते वक्त उसने अनजाने में उसे छू लिया होगा।’’ 

रपट में बताया गया कि उसने कहा कि वह उपभोक्ताओं को ड्रेस संबंधी मदद करने के लिए अधिकृत नहीं था, लेकिन उसका साथी लड़की की मां के साथ व्यस्थ था, इसलिए उससे मदद करने की सोची। इसमें बताया गया कि आगामी 28 फरवरी को फैसला सुनाया जायेगा। 

Web Title: Indian man sexually harasses woman on pretext of helping her try dress at Dubai mall

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे