लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतवंशी शख्स पर अपनी मां की हत्या, प्रताड़ना का आरोप

By भाषा | Updated: May 11, 2021 13:10 IST

Open in App

न्यूयार्क, 11 मई भारतीय मूल एक व्यक्ति पर न्यूयार्क में घर पर अपनी 65 वर्षीय मां की यौन प्रताड़ना और उनकी हत्या करने का आरोप लगा है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक अभियोजकों ने बताया कि पुष्कर शर्मा (28) ने शनिवार सुबह बेल्लेरोस मनोर के जमैका में अपने घर पर सरोज शर्मा पर हमला किया। आरोप है कि उसने अपनी मां का गला दबा दिया और कई घूंसे मारे।

‘न्यूयार्क पोस्ट’ ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मां की यौन प्रताड़ना के बाद बेटा उन पर लगातार हमला करता रहता। इससे पीड़िता अचेत हो गयी और उसकी मौत हो गयी।

शर्मा ने पुलिस को बताया, ‘‘उसने तब तक मां का गला दबाए रखा जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गयी।’’

घटना के बाद शर्मा 105 प्रेसिंक्ट पहुंचा और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिसकर्मियों ने बताया सरोज शर्मा की बेटी ने मां को मृत अवस्था में देखा। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्वींस डिस्ट्रिक्ट की अटॉर्नी मेलिंडा काट्ज ने रविवार को बताया, ‘‘मदर्स डे पर आरोपी ने खौफनाक, बर्बर घटना को अंजाम दिया।’’

शर्मा पर हत्या और यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। उसे जमानत नहीं मिलेगी और मामले में अदालत में 24 मई को सुनवाई होगी।

शर्मा के पड़ोसी केल्विन ने बताया उसे पता चला था कि शर्मा कुछ मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था लेकिन इस तरह की घटना के बारे में जानकर वह स्तब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा