लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पाकिस्तान से कहीं ज्यादा ताकतवर है भारतीय लॉबी: इमरान खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 15:09 IST

प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को माना कि अमेरिका में पाकिस्तान की तुलना में भारतीय लॉबी ज्यादा "शक्तिशाली" है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पाकिस्तानी मूल के एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन के एक कार्यक्रम में इमरान खान हिस्सा ले रहे थे।उन्होंने संस्था से कहा कि अमेरिका में भारतीय लॉबी का मुकाबला करने के लिए खुद को मजबूत करें।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उत्तरी अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन के एक कार्यक्रम में कहा कि वे अमेरिका में भारतीय लॉबी का मुकाबला करने के लिए खुद को मजबूत करें।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को माना कि अमेरिका में पाकिस्तान की तुलना में भारतीय लॉबी ज्यादा "शक्तिशाली" है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में भारतीय लॉबी पाकिस्तान के खिलाफ विचारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान के लिए अमेरिकी की नीतियां  प्रभावित हो रही है। 

खान ने एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ पाकिस्तानी डिसेंट ऑफ नॉर्थ अमेरिका (APPNA) की एक बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा, "अभी अमेरिका में भारत की लॉबी पाकिस्तान की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली है। भारत का दृष्टिकोण हमेशा अमेरिका में इसी वजह से हावी रहता है। इसीलिए पाकिस्तान के लिए अमेरिकी की नीतियां व दृष्टिकोण प्रभावित होता है। ”

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने APPNA को अमेरिका में भारतीय लॉबी का मुकाबला करने के लिए प्रयास करने के लिए कहा है।

प्रधान मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सरकार APPNA के साथ एक संस्थागत व्यवस्था करना चाहती है, इसे विदेशों में सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली पाकिस्तानी समूह कहा जाता है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?