42 वर्षीय भारतीय ने जीती 21 करोड़ की लॉटरी, कहा- अब दुनिया घूमने का वक्त आ गया है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2018 08:36 IST2018-01-10T08:24:49+5:302018-01-10T08:36:11+5:30

42 वर्षीय हरिकृष्णन वी नायर दुबई की एक कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर हैं।

Indian hits Rs 21 crore jackpot in UAE lottery | 42 वर्षीय भारतीय ने जीती 21 करोड़ की लॉटरी, कहा- अब दुनिया घूमने का वक्त आ गया है

42 वर्षीय भारतीय ने जीती 21 करोड़ की लॉटरी, कहा- अब दुनिया घूमने का वक्त आ गया है

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय ने लॉटरी के जरिए करोड़ों रूपए जीते हैं। भारतीय मूल के  हरिकृष्णन वी नायर की 1.2 करोड़ दिरहम (करीब 21 करोड़ रुपए) की लॉटरी निकली है। 42 वर्षीय नायर दुबई की एक कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर हैं। दुबई में लगने वाली किसी भारतीय की यह अब तक की सबसे बड़ी लॉटरी है।

साल 2002 से  केरल के रहने वाले नायर अपने परिवार के साथ दुबई में रह रहे हैं। नायर ने बताया कि वह पहले भी दो बार "बिग टिकट" लॉटरी खरीद चुके हैं। बिग टिकट रॉफेल ड्रा में उन्होंने यह इनाम जीता है।

नायर का कहना  कि वह जीते गए पैसों से दुनिया की सैर करने और अपने सात साल के बच्चे को ऊंची शिक्षा दिलाने के साथ ही भारत में रहने वाली अपनी मां और सास की बेहतर देखभाल करना चाहते हैं। वह भारत में एक और घर खरीदना चाहते हैं।

लॉटरी जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यकीन नहीं हो रहा मुझे इतनी बड़ी लॉटरी निकली है। यह मैं ही हूं। उनके अनुसार वो हमेशा से परिवार के साथ दुनिया घूमना चाहते थे और अब वो समय आ गया है।

Web Title: Indian hits Rs 21 crore jackpot in UAE lottery

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे