लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के साथ योग सप्ताह का समापन किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:32 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 21 जून भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को योग सत्रों का आयोजन कर सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जिसके साथ ही कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच सप्ताह भर आयोजित लगभग 190 ऑनलाइन योग सत्रों का समापन हो गया।

इस दिवस को मनाने करने के लिए उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक विशेष वीडियो 'योग@75' को प्रसारित किया।

मिशन ने सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का समारोह 14 जून को शुरू किया था।

मिशन ने कहा कि भारतीय मूल के स्कूलों के छात्रों के आसन प्रदर्शन वाले वीडियो भी सोमवार को फेसबुक पर प्रसारित किए गए।

मिशन ने कहा, "कोविड को लेकर चिंता और मानसिक स्वास्थ्य" विषय पर ईशा फाउंडेशन के सहयोग से एक वेबिनार आयोजित किया गया और इसमें सद्गुरु का रिकॉर्ड किया गया एक विशेष संदेश प्रसारित किया गया।’’

उच्चायुक्त पी कुमारन ने कहा कि 56 योग प्रशिक्षकों, कई स्टूडियो, संगठनों और सामुदायिक केंद्रों ने इन सत्रों में भाग लिया।

प्रज्ञा योग एंड वेलनेस द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 'क्विजासन' आयोजित की गई थी और इसमें 397 पंजीकरण हुए थे।

सिंगापुर के गृह राज्य मंत्री और राष्ट्रीय विकास एसोसिएट प्रोफेसर मुहम्मद फैशल इब्राहिम ने नी सून कम्युनिटी सेंटर में एक सत्र में भाग लिया।

सप्ताह के दौरान योग सत्रों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल