लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी बच्ची ने पाई के 1,560 अंकों को याद रखकर सिंगापुर में रिकॉर्ड बनाया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 08:35 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 17 अक्टूबर छह वर्षीय भारतवंशी ईशानी शनमुगम ने पाई के सर्वाधिक अंकों को याद रखने का सिंगापुर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 13 अक्टूबर को अपने घर में बैठे हुए ईशानी ने करीब दस मिनट तक अंक बोले जिनमें 1,560 दशमलव अंक थे। सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्डस के अधिकारियों ने सभी अंकों का सत्यापन किया।

ईशानी की मां वेनिला मुनुस्वामी (36) ने स्ट्रेट्स टाइम्स को शनिवार को बताया, ‘‘हम घबरा रहे थे लेकिन वह शांत थी। अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्या वह घबराई हुई है तो उसने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं।’’

पिछले साल सितंबर तक ईशानी पाई के 409 अंकों को याद रख पाती थी। लेकिन उसने अपने माता-पिता से कहा कि वह और अंक याद करना चाहती है। उसके पिता शनमुगन वी एस ने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने अप्रैल से ईशानी को हर दिन नए अंक सिखाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ईशानी पर गर्व है। हमें उम्मीद नहीं थी कि पहली ही बार में वह हर एक अंक को याद रख लेगी। लेकिन उसने रिकॉर्ड तोड़ दिया।’’

वेनिला ने कहा, ‘‘वह पाई के और अंक याद करना चाहती है।’’

इससे पहले स्मरण शक्ति प्रशिक्षक सैंसी सूरज ने 2018 में पाई के 1,505 अंकों को याद करने का रिकॉर्ड बनाया था जिसे ईशानी ने तोड़ दिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड राजवीर मीना के नाम पर है जिन्होंने 2015 में भारत में वीआईटी विश्वविद्यालय में 70,000 अंक बोलकर दिखाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल