लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में इमारत ढहने की घटना में लापता 150 से अधिक लोगों में भारतवंशी परिवार, बच्चा शामिल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:55 IST

Open in App

ह्यूस्टन/लंदन, 28 जून अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में बृहस्पतिवार को 12 मंजिला आवासीय इमारत के एक हिस्से के ढहने की घटना के बाद 150 से अधिक लोग लापता हैं जिसमें एक भारतवंशी दंपति और उनकी एक साल की बेटी भी शामिल है। सोमवार को मीडिया ने इस बारे में खबर दी।

अधिकारियों ने बताया कि 136 मकानों वाली इमारत के 55 मकानों के ढहने की घटना के तुरंत बाद खोज एवं बचाव टीम तत्परता से मलबा हटाने और तलाश अभियान में जुटी हैं। घटना में नौ लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। विशाल पटेल (42), उनकी पत्नी भावना पटेल (38) और उनकी एक साल की बेटी ऐशानी पटेल के भी लापता लोगों में शामिल होने का अंदेशा है।

विशाल की भतीजी सरीना ने बताया कि भावना पटेल चार महीने की गर्भवती हैं। सरीना ने बताया कि परिवार से आखिरी बार बातचीत उसने फादर्स डे के मौके पर की थी। उसने बताया कि घटना के वक्त वे घर पर ही थे। उसने कहा, ‘‘उन्हें कई बार फोन करने का प्रयास किया, उन्हें संदेश भेजे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’’

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार भावना ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिक हैं। पटेल के परिवार की पारिवारिक मित्र उमा कन्नायन ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग इंडिया (बीबीसी) को बताया कि वे बहुत मिलनसार थे और समुदाय के धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते थे।

यूएसए टुडे ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि रविवार तक नौ लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और 150 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। 24 जून को मियामी बीच से करीब सात मील दूर चैंपियन टावर साउथ कोंडो में एक इमारत का आंशिक हिस्सा ढह गया जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है और 150 से अधिक लोग लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल