लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में अवैध रूप से रहने के आरोप में भारतीय परिवार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:31 IST

Open in App

कोलंबो, 13 मई श्रीलंका के जाफना प्रायद्वीप में अवैध रूप से प्रवेश करने और स्थानीय आव्रजन तथा पृथक-वास नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो बच्चों समेत एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि परिवार में 61 वर्षीय महिला, उसकी 34 वर्षीय बेटी और उसके दो बच्चे शामिल हैं। वे छह मई को मछुआरों की मदद से श्रीलंका पहुंचे थे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अजीत रोहाना ने कहा कि देश में अवैध रूप से रहने, आव्रजन तथा पृथक-वास नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जाफना के गुरुनगर इलाके से परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

रोहाना ने बताया, “ वे छह मई को एक भारतीय नौका के जरिए भारत से आए थे और बाकी का रास्ता उन्होंने मछली पकड़ने वाली श्रीलंका की नौका पर तय किया था।”

उन्होंने कहा कि परिवार भारत में रामेशवरम का रहने वाला है और उनकी कोरोना वायरस की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वे कोविड-19 से संक्रमित हैं या नहीं।

इससे पहले श्रीलंका की नौसेना ने इस महीने के शुरू में कहा था कि उसने कोविड-19 से संक्रमित भारतीय मछुआरों के आने और देश में स्थानीय लोगों से संपर्क करने की संभावना को रोकने के लिए उत्तर और पूर्वोत्तर सागर में निगरानी बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना