लाइव न्यूज़ :

चीन में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम कर्मचारियों तक सीमित किया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:25 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 18 जनवरी चीन की राजधानी बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बीजिंग और उसके आसपास के प्रांतों में कोरोना वायरस मामले फिर से सामने आने के मद्देनजर सोमवार को घोषणा की कि इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम केवल उसके कर्मचारियों तक ही सीमित होगा।

दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीजिंग और इसके आस-पास के प्रांतों, हेबेई और हेइलोंगजियांग में कोविड-19 महामारी से संबंधित वर्तमान परिदृश्य एवं पाबंदियों एवं नियंत्रण उपायों को देखते हुए झंडारोहण समारोह केवल दूतावास के अधिकारियों की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा।

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर दूतावास में आयोजित होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम में बीजिंग और आसपास के प्रांतों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी शामिल होते हैं।

यहां आधिकारिक मीडिया के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से सामने आने के बीच चीन के 11 क्षेत्रों में लॉकडाउन है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम वुहान आयी है जहां घातक वायरस कोरोना वायरस सबसे पहले सामने आया था। यह टीम महामारी की उत्पत्ति की जांच करने के लिए आयी है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 के 109 नए मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक