लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतवंशी डॉक्टरों ने टीके की खुराक ली, लोगों को भी प्रोत्साहित किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 12:38 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 22 दिसंबर महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे कई भारतवंशी अमेरिकी डॉक्टरों ने कोरोना वायरस टीके की खुराक ली है और दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया है।

भारतवंशी डॉक्टरों ने कहा है कि जान बचाने के लिए टीका कारगर उपाय है और वैज्ञानिकों के इस ‘‘उपहार’’ से कोविड-19 के खिलाफ जंग में दुनिया को जीत मिलेगी।

अमेरिका में एक सप्ताह पहले टीकाकरण अभियान शुरू किया गया और देश में फाइजर-बायोएनटेक और मॉर्डना के टीके को मंजूरी दी गयी है।

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश रेड्डी ने पीटीआई को बताया, ‘‘हम सबको टीका लेना चाहिए। यह बहुत प्रभावी है और हम इसके अच्छे नतीजे देख रहे हैं। जान बचाने के लिए टीका कारगर उपाय है और हम सबको इसे लेना चाहिए।’’

रेड्डी ने फाइजर टीके की खुराक ली और उन्होंने कहा कि किसी तरह का प्रतिकूल असर नहीं देखने को मिला।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक देश में सोमवार तक संक्रमण के 1.80 करोड़ से ज्यादा मामले आ चुके हैं।

टेक्सास में काम करने वाले डॉक्टर जयेश शाह ने भी फाइजर के टीके की खुराक ली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को परास्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो जाएगा तो इससे ‘हर्ड इम्युनिटी’ बनाने में मदद मिलेगी।

टेक्सास मेडिकल एसोसिएशन के ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य और साउथ टेक्सास वुंड एसोसिएट्स के अध्यक्ष शाह ने कहा, ‘‘टीका सबके लिए वैज्ञानिकों की ओर से दिया गया उपहार है।’’

टीके को लेकर आशंकाओं को दूर करते हुए शाह ने कहा, ‘‘टीके पर लगातार काम चलता रहता है। भले ही इसे कम समय में तैयार किया गया हो लेकिन इसके लिए बहुत समय और संसाधन लगाए गए हैं। दूसरी बीमारियों के लिए टीका तैयार करने जैसे ही मानकों का इस्तेमाल किया गया है।’’

हृदय रोग विशेषज्ञ और ‘बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका’ के अध्यक्ष डॉ. अविनाश गुप्ता ने भी टीके की खुराक ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने टीका लेने की एक तस्वीर को ट्वीट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात