भारतीय राजनयिक की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी अधिकारियों ने की बदसलूकी, मेहमानों को धमकाया

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 2, 2019 09:41 IST2019-06-02T09:41:42+5:302019-06-02T09:41:42+5:30

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की बदसलूकी की वजह से कई मेहमान इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो सके। पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। 

Indian diplomats again harassed by Pak security officials while they were hosting Iftar | भारतीय राजनयिक की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी अधिकारियों ने की बदसलूकी, मेहमानों को धमकाया

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त (एएनआई)

Highlightsभारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने पाकिस्तान की इस करतूत पर कड़ी आपत्ति जताई है।पाकिस्तान इससे पहले भी भारतीय राजनयिकों के साथ ऐसी बदसलूकी कर चुका है।

पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस पार्टी में मेहमानों को धमकाने के साथ-साथ धक्का-मुक्की तक की गई। इस दौरान भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने पाकिस्तान की इस करतूत पर कड़ी आपत्ति जताई है।

क्या है पूरा मामला

शनिवार को इस्लामाबाद के सेरेना होटल में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया ता। इसमें कई स्थानीय मेहमानों को बुलाया गया था। इफ्तार पार्टी में आमंत्रित मेहमानों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने धमकाया। जो लोग होटल पहुंचे उन्हें कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा। इसके अलावा कई मेहमानों को अंदर भी नहीं आने दिया गया। इस दौरान भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।

मेहमानों से माफी

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने मेहमानों से खेद जताया है। बिसारिया ने एक वीडियो में कहा, 'मैं उन लोगों का शुक्रिया करता हूं जो यहां आए हैं। खासतौर पर उनका जो कराची और लाहौर से आए हैं। साथ ही माफी भी मांगना चाहूंगा क्योंकि कई लोगों को यहां अंदर आने में तकलीफ हुई और कई दोस्त यहां ही नहीं आ पाए। इफ्तार का सिलसिला कई सालों से यहां जारी है।'

आदत से मजबूर पाकिस्तान

पाकिस्तान इससे पहले भी भारतीय राजनयिकों के साथ ऐसी बदसलूकी कर चुका है। यहां तक कि राजनयिकों के घर की बिजली तक काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़े।

ऐसा ही एक मामला पिछले साल नवंबर में हुआ था। जब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा जाने की अनुमति मिलने के बाद भी भारतीय उच्चाधिकारियों के साथ पाक के सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी की।

Web Title: Indian diplomats again harassed by Pak security officials while they were hosting Iftar

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे