लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हवाई अड्डे पर विमान के उपकरण से नीचे दबकर भारतीय की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:59 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, पांच दिसंबर अमेरिकी शहर शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए दुखद हादसे में विमान के उपकरण के नीचे दबकर एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई।

कुक काउंटी चिकित्सा जांच कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार जीजो जॉर्ज को हवाई अड्डे पर विमानों को ले जाने वाले वाहन के नीचे आने के बाद गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

जॉर्ज के परिवार में पत्नी हैं, जो आठ महीने की गर्भवती हैं। उनके अलावा एक युवा बच्चा और उनके माता-पिता हैं। जॉर्ज के परिवार के लिये चंदा इकट्ठा करने के लिये ऑनलाइन मुहिम चलाई गई है। जॉर्ज केरल के पतानापुरम से शिकागो आए थे।

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार जॉर्ज के पिता कुंजूमोन और मां मोनी भी उनके साथ शिकागो में रह रहे हैं।

जॉर्ज 'एनवॉय एयर' में मैकेनिक के तौर पर काम करते थे। हवाई अड्डे के पास एक भवन में काम करते हुए उनकी मौत हुई।

शिकागो पुलिस ने कहा कि उन्हें दोपहर दो बजे एयरपोर्ट से फोन कर घटना की जानकारी दी गई कि वाहन के नीचे एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में पड़ा है।

अधिकारियों ने कहा कि जॉर्ज को रिसरेक्शन मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां दोपहर तीन बजकर 50 मिनट उनकी मौत हो गई।

'शिकागो सन टाइम्स' की खबर के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मृत्यु दुर्घटना में हुई बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा