लाइव न्यूज़ :

यूएई में फंसे भारतीय प्रवासी सऊदी अरब, कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर लौटे

By भाषा | Updated: January 11, 2021 21:27 IST

Open in App

दुबई, 11 जनवरी कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद हवाई अड्डा बंद रहने के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे अधिकतर प्रवासी भारतीय सऊदी अरब और कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर वापस लौट गए हैं।

‘गल्फ न्यूज’ अखबार के मुताबिक, सऊदी अरब और कुवैत में रहने वाले करीब 600 भारतीयों को पिछले साल हवाई अड्डा बंद रहने के कारण आश्रय स्थलों पर पनाह लेनी पड़ी।

अखबार के मुताबिक यूएई केरल मुस्लिम कल्चरल सेंटर (केएमसीसी) ने अजमान में 350 भारतीयों को पनाह दी जबकि इंडियन कल्चरल फाउंडेशन द्वारा प्रबंधित दुबई इन्वेस्टमेंट पार्क में करीब 250 भारतीयों को ठहराया गया।

पिछले सप्ताह हवाई अड्डों को खोला गया और अधिकतर भारतीय प्रवासियों के उड़ानों से अपने घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया।

किराया काफी अधिक रहने के कारण दोनों संगठनों ने कई भारतीयों के वापस लौटने की व्यवस्था भी की। कुल मिलाकर पांच बसों से करीब 125 यात्रियों को सऊदी अरब के रियाद में पहुंचाया गया।

यूएई केएमसीसी के अध्यक्ष पुतुर रहमान ने बताया, ‘‘अब तक 54 लोगों को बस से निशुल्क रियाद पहुंचाया गया और आज भी 29 लोग भेजे गए हैं। अंतिम बस 12 जनवरी की रात जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब