लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में इमारत ढहने की घटना में लापता 150 से अधिक लोगों में भारतवंशी दम्पति, बच्चा शामिल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 23:48 IST

Open in App

ह्यूस्टन/लंदन, 28 जून अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में बृहस्पतिवार को 12 मंजिला आवासीय इमारत के एक हिस्से के ढहने की घटना के बाद 150 से अधिक लोग लापता हैं जिसमें एक भारतवंशी दंपति और उनकी एक साल की बेटी भी शामिल है। सोमवार को मीडिया ने इस बारे में खबर दी।

अधिकारियों ने बताया कि 136 मकानों वाली इमारत के 55 मकानों के ढहने की घटना के तुरंत बाद खोज एवं बचाव टीम तत्परता से मलबा हटाने और तलाश अभियान में जुटी हैं। घटना में 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। विशाल पटेल (42), उनकी पत्नी भावना पटेल (38) और उनकी एक साल की बेटी ऐशानी पटेल के भी लापता लोगों में शामिल होने का अंदेशा है।

विशाल की रिश्तेदार सरीना पटेल ने बताया कि भावना पटेल चार महीने की गर्भवती हैं। सरीना ने बताया कि परिवार से आखिरी बार बातचीत उसने फादर्स डे के मौके पर की थी।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वे घर पर ही थे और उन्हें कई बार फोन करने का प्रयास किया। उन्हें संदेश भेजे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने शुक्रवार को बताया, ''मैंने वास्तव में उन्हें यह बताने के लिए फोन किया था कि मैंने आने के लिए एक फ्लाइट बुक की है क्योंकि वे मुझे अपना घर देखने और अपनी बेटी से मिलने के लिए कह रहे थे। मैं महामारी के कारण उससे नहीं मिल पाई थी।''

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार भावना ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिक हैं। पटेल के परिवार की पारिवारिक मित्र उमा कन्नायन ने बीबीसी को बताया कि वे बहुत मिलनसार थे और समुदाय के धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते थे।

24 जून को मियामी बीच से करीब सात मील दूर चैंपियन टावर साउथ कोंडो में एक इमारत का आंशिक हिस्सा ढह गया जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है और 150 से अधिक लोग लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब