लाइव न्यूज़ :

कंपनी के 1200 उपयोगकर्ताओं के अकाउंट मिटाने के दोषी भारतीय को दो साल की सजा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 11:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 मार्च अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया की अदालत ने नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी के सर्वर तक पहुंच बनाने और माइक्रोसॉफ्ट के करीब 1200 यूजर्स के अकाउंट हटाने के दोषी भारतीय को दो साल कैद की सजा सुनाई है।

यहां जारी बयान के मुताबिक, दीपांशु खेर को 11 जनवरी 2021 को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह भारत से अमेरिका लौटा था। खेर को उसके खिलाफ लंबित वारंट के बारे में जानकारी नहीं थी।

अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी रैंडी ग्रॉसमैन ने मंगलवार को कहा, ‘‘यह क्षति पहुंचाने का कृत्य कंपनी के लिए विनाशकारी था।’’

यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की न्यायाधीश मर्लिन हफ फैसला सुनाते हुए रेखांकित किया कि खेर ने जानबूझकर कंपनी पर जटिल हमला किया जो पूर्व नियोजित था एवं बदले की भावना से किया गया था।

अदालत ने खेर को दो साल कैद की सजा सुनाने के साथ ही तीन साल अतिरिक्त निगरानी में रखने एवं उसकी वजह से कंपनी को हुए 5,67,084 डॉलर के नुकसान की क्षतिपूर्ति करने का भी आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा