लाइव न्यूज़ :

प्रिंस विलियम के ‘इको आस्कर्स’ में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे भारतीय प्रतियोगी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:25 IST

Open in App

लंदन, 10 अक्टूबर तमिलनाडु की 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की सौर ऊर्जा से चलने वाली इस्त्री ठेला परियोजना और दिल्ली के उद्यमी की कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण अवधारणा प्रिंस विलियम्स अर्थशॉट पुरस्कार के लिए 15 प्रतियोगियों में शामिल होगी। इस पुरस्कार को ‘‘इको ऑस्कर्स’’ के नाम से भी जाना कहा जाता है।

सौर ऊर्जा से चलने वाले इस्त्री ठेला अवधारणा के साथ विनीशा उमाशंकर और फसल की पराली को बिक्री योग्य जैव-उत्पादों में बदलने की सस्ती तकनीक वाले विद्युत मोहन का मुकाबला दुनिया भर से पुरस्कार के लिए अंतिम दौर में पहुंचने वालों से होगा। ये प्रतियोगी इस समारोह में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे।

दिसंबर 2019 में विलियम - ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज द्वारा शुरू किये गए अर्थशॉट पुरस्कार के पांच विजेताओं में से प्रत्येक को 10 लाख पाउंड प्राप्त होंगे।

अर्थशॉट प्राइज ने रविवार को घोषणा की, ‘‘वास्तव में एक वैश्विक कार्यक्रम होगा जो लंदन को दुनिया भर के फाइनलिस्ट और विजेताओं से जोड़ेगा, जो हमारे ग्रह के लिए काम कर रहे अविश्वसनीय वैश्विक समुदाय को सामने लाएगा।’’

लंदन के एलेक्जेंड्रा पैलेस में एक घंटे का समारोह का प्रसारण अगले रविवार 17 अक्टूबर को बीबीसी और डिस्कवरी चैनल के फेसबुक पेज पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना