लाइव न्यूज़ :

ओसीआई कार्ड की प्रक्रिया में सुधार का भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 अप्रैल भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने अनिवासी भारतीय (ओसीआई) कार्ड की वैधता को बनाये रखने की प्रक्रिया को सरल करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि इससे विदेशों में रहने वाले अधिक से अधिक भारतीय इस तरह की प्रक्रिया को चुन सकेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार ओसीआई कार्डधारकों को अपने कार्ड को कई बार जारी कराते रहने के मौजूदा नियम के बजाय अब 20 साल उम्र होने पर ही दस्तावेज को पुन: जारी कराना होगा।

‘ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (जीओपीआईओ) के अध्यक्ष डॉ. थॉमस अब्राहम ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘इससे 20 से 50 साल की उम्र के कई ओसीआई कार्ड धारकों में कार्ड पुन: जारी कराने की प्रक्रिया को लेकर भ्रम दूर होगा और किसी को भी ओसीआई कार्ड पुन: जारी कराने के लिए पूरी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे विदेशों में रहने वाले अधिक से अधिक भारतीयों को ओसीआई बनने का प्रोत्साहन मिलेगा तथा इससे भारत में उनकी यात्रा तथा निवेश से देश को भी लाभ होगा।’’

विदेशों में रहने वाले भारतीयों में बेहद लोकप्रिय ओसीआई कार्ड उन्हें लंबे समय तक वीजामुक्त यात्रा और भारत में रहने की सुविधा प्रदान करता है। इससे कार्डधारकों को कई सुविधाएं मिलती हैं जो आम तौर पर किसी विदेशी नागरिक को नहीं मिलती हैं।

भारत ने अब तक करीब 37.72 लाख ओसीआई कार्ड जारी किये हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ‘‘ओसीआई कार्डधारकों की सुविधा को देखते हुए भारत सरकार ने यह फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक