लाइव न्यूज़ :

कॉल सेंटर धोखाधड़ी मामले में भारतीय नागरिक को तीन साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 08:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 मार्च कॉल सेंटर धोखाधड़ी के एक मामले में भारत के एक नागरिक को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। एक अमेरिकी अटॉर्नी ने यह जानकारी दी।

गुड़गांव के निवासी 29 वर्षीय साहिल नारंग को अमेरिका में मई 2019 में गिरफ्तार किया गया था। अदालत के दस्तावेजों में नारंग को अमेरिकी नागरिकों खासकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए ऑनलाइन टेलीमार्केटिंग योजनाएं चलाने वाले मुख्य आरोपियों में से एक माना गया था।

कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी रिचर्ड बी मायरय ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में नारंग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। बुधवार को उसे 36 महीने के लिए संघीय जेल भेज दिया गया। इसके बाद तीन वर्ष तक उस पर निगाह रखी जाएगी।

अदालत में पेश जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त, 2019 से 1 मई, 2019 के बीच नारंग ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी योजनाओं की आड़ में हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें करीब 15 लाख से लेकर 30 लाख डॉलर तक की चपत लगाई।

एफबीआई जांच के मुताबिक नौ महीने की अवधि में नारंग ने प्रतिदिन औसतन 70 से अधिक फोन कॉल को कॉल सेंटरों को हस्तांतरित किया और ऐसा अनुमान है कि उसकी धोखाधड़ी वाली योजनाएं 30 फीसदी तक सफल रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?