लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय नागरिक को छह महीने की जेल की सजा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:54 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 23 दिसंबर सिंगापुर में एक भारतीय छात्र को बृहस्पतिवार को छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई। आरोपी ने बिना लाइसेंस के भुगतान सेवा के कारोबार को संचालित करने की साजिश रचने और अन्य भारतीय सह-साजिशकर्ताओं के साथ एक वाट्सऐप ग्रुप को हटाकर जांच में बाधा डालने के आरोप में दोष कबूल किया।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की एक खबर के अनुसार मामले में 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह के आठ साथी थे। इन सभी भारतीय नागरिकों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच है। माना जाता है कि आरोपियों के दो अन्य अज्ञात साथी भारत में हैं, जहां वे धन शोधन गिरोह संचालित करते हैं।

सिंह आतिथ्य और पर्यटन प्रबंधन में डिप्लोमा करने के लिए सितंबर 2019 में सिंगापुर आया। वह अपने चार सह-आरोपियों के साथ बुकित पुरमेई इलाके में किराए के फ्लैट में रहता था। सिंगापुर पहुंचने के एक साल बाद, सिंह के एक साथी ने उसे धन कमाने की योजना से अवगत कराया। सिंह को बताया गया कि विदेश से धन की प्राप्ति के लिए अपना बैंक खाता प्रदान करके वह पैसा कमा सकता है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक सिंह को अंदाजा था कि इस तरह की गतिविधियां गैर कानूनी है। सिंह को कमीशन देने का वादा किया गया था और वह सहमत हो गया। सिंह को अन्य सहयोगियों के साथ एक वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया, जिसका इस्तेमाल धन शोधन गतिविधियों के समन्वय के लिए किया गया था और यह सुनिश्चित किया गया था कि विभिन्न बैंक खातों में धन हस्तांतरण हो। बाद में खातों से यह रकम अन्य लोगों को भेज दी गई।

कनाडा के दो लोगों की शिकायतें मिलने पर वाणिज्यिक मामलों के विभाग (सीएडी) ने जांच शुरू की और पाया कि सिंह के बैंक खाते का भी अपराध में इस्तेमाल हुआ। मामले में आरोपियों में मुखर्जी सुकन्या (24) ने नवंबर में अपना गुनाह स्वीकार लिया और उसे 18 महीने की जेल की सजा हुई। जबकि, तेनजिंग उग्येन लामा शेरपा (23) को 40 महीने की सजा सुनाई गई। तीर्थ सिंह (22) को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई। बाकी मामलों में सुनवाई लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...