अमेरिका में धनशोधन के जुर्म में भारतीय नागरिक को 15 महीने की जेल की सजा

By भाषा | Updated: July 31, 2021 09:23 IST2021-07-31T09:23:10+5:302021-07-31T09:23:10+5:30

Indian citizen sentenced to 15 months in jail for money laundering in America | अमेरिका में धनशोधन के जुर्म में भारतीय नागरिक को 15 महीने की जेल की सजा

अमेरिका में धनशोधन के जुर्म में भारतीय नागरिक को 15 महीने की जेल की सजा

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 जुलाई अमेरिका में एक भारतीय ट्रक चालक को धन शोधन और अवैध तरीके से आग्नेयास्त्र रखने के जुर्म में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गयी है और उस पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

न्याय विभाग के अनुसार, इंडियाना के लवप्रीत सिंह ने मार्च में धन शोधन का एक आरोप स्वीकार कर लिया। उसने एक धोखाधड़ी योजना के तौर पर अपने एक साथी से धन लेने और उसे कहीं और पहुंचाने का दोष स्वीकार किया साथ ही गैरकानूनी रूप से आग्नेयास्त्र रखने का भी आरोप स्वीकार किया।

न्याय विभाग ने शुक्रवार को बताया कि ट्रक चालक के तौर पर काम करने वाले सिंह को 15 महीने की जेल की सजा हुई है और उसपर धन शोधन तथा आग्नेयास्त्र अपराधों की क्षतिपूर्ति के तौर पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

अदालत में मुकदमे और गवाही के अनुसार, सिंह ने 2015 से लेकर 2018 तक अमेरिका तथा भारत में नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी, मेल धोखाधड़ी और बैंक धोखाधड़ी की। साथ ही उस पर धन शोधन का आरोप भी लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian citizen sentenced to 15 months in jail for money laundering in America

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे