लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय नागरिक ने धोखाधड़ी का आरोप किया स्वीकार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 10:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 सितंबर अमेरिका के ह्यूस्टन में रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने धोखाधड़ी कर लोगों से पैसे ठगने का आरोप को स्वीकार कर लिया है। एक कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी ने यह जानकारी दी।

वसीम मकनोजिया (37) को 20 साल कैद की सजा दी जा सकती है और अधिकतम 2,50,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उसे 13 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।

कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जेनिफर बी लोवरी ने बताया कि मकनोजिया ने भारतीय कॉल सेंटरों के माध्यम से एक टेलीमार्केटिंग योजना चलाई तथा 2019 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच अमेरिका में लोगों से पैसे ठगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मकनोजिया ने योजना के एक संचालक के तौर पर काम किया, गलत नाम और नकली पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर उसने 70 से अधिक ‘पार्सल’ हासिल किए जिसमें नगद राशि थी। इन्हें योजना का शिकार बने लोगों ने डाक के माध्यम से भेजा था।

लोवरी ने बताया कि मकनोजिया अभी हिरासत में ही है। उसने सभी लोगों को यह कह कर डराया कि संघीय एजेंट उनके खिलाफ जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब