लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित, दो रिश्तेदार भी आए चपेट में

By भाषा | Updated: April 21, 2021 13:54 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 21 अप्रैल सिंगापुर में 43 साल का एक भारतीय 15 दिन के अंदर संभवत: कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमित हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति दो अप्रैल को संक्रपित पाया गया था और चार दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अब दोबारा से यह व्यक्ति संक्रमित पाया गया है और उसके दो रिश्तेदार भी उससे संक्रमित हो गए हैं।

संक्रमित भारतीय की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन इसकी वजह से स्वास्थ्य मंत्रालय को तीन संक्रमितों के निवास स्थान को स्थानीय क्लस्टर घोषित करना पड़ा है। इसका अभिप्राय होता है वह स्थान जहां से संक्रमण फैल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि दो मामले - 41 वर्षीय बहन और 44 वर्षीय जीजा के हैं जो एक रेस्तरा प्रबंधक है।

दोनों मामलों की पुष्टि क्रमश: 16 और 18 अप्रैल को हुई ।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति वर्क पास पर भारत से आया था और उसके मामले को आयातित मामले की श्रेणी में रखा गया था। दो अप्रैल को व्यक्ति के आने पर जांच की गई और पुष्टि होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंत्रालय ने कहा कि बिना एकांतवास के नसीहत के व्यक्ति को छुट्टी दी गई क्योंकि माना गया कि वह संक्रामक नहीं है। हालांकि, 17 अप्रैल को जब बहन के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसकी जांच की गई तो वह संक्रमित मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला