लाइव न्यूज़ :

भारतीय नागरिक ने 80 लाख डॉलर के रोबोकॉल घोटाले में दोष स्वीकार किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 09:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 जनवरी अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा है कि भारत के एक नागरिक ने करीब 80 लाख डॉलर के रोबोकॉल घोटाले में साजिश रचने तथा पहचान बदलकर लोगों से पैसा वसूलने का दोष स्वीकार कर लिया है। इस घोटाले में अमेरिका के हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई थी जिनमें बड़ी संख्या बुजुर्गों की थी।

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक 39 वर्षीय शहजाद खान पठान गुजरात के अहमदाबाद में एक कॉल सेंटर चलाता था और यहां से अमेरिका में पीड़ितों को स्वचालित रोबोकॉल किए जाते थे। इन कॉल के जरिए पठान और उसके साथी लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। वे कई योजनाओं के फेर में फंसाकर लोगों को पैसा भेजने के लिए राजी कर लेते थे। कई बार वे एफबीआई या अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर उन पर पैसा देने का दबाव बनाते थे।

दस्तावेजों के मुताबिक पीड़ितों से आने वाले धन को एकत्र करने के लिए अमेरिका के कई राज्यों में पठान के लिए काम करने वाले लोग थे।

इस तरह पठान ने अमेरिका में पांच हजार से अधिक पीड़ितों से कम से कम 80 लाख डॉलर की धोखाधड़ी की।

पठान को 14 मई को सजा सुनाई जाएगी तथा उसे अधिकतम बीस साल की कैद हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना