लाइव न्यूज़ :

भारतीय नागरिक ने सिंगापुर में कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप स्वीकार किया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:28 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 14 मई सिंगापुर में 26 वर्षीय भारतीय नागरिक ने व्यस्त चांगी हवाईअड्डे पर घंटों घूम कर दूसरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा पैदा करने और बिना अनुमति के पृथकवास क्षेत्र से बाहर निकलने के आरोपों को स्वीकार किया है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

अन्य लोगों के लिए संक्रमण का खतरा पैदा करने पर अधिकतम छह महीने कारावास, 10,000 सिंगापुर डॉलर या दोनों की सजा हो सकती है।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, संक्रमित होने के संदेह में प्रतिबन बालाचन्द्रन को अस्पताल में रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह बिना किसी को सूचित किए अस्पताल से निकला और टैक्सी लेकर चांगी हवाईअड्डे पहुंचा। वहां वह भारत वापसी के लिए टिकट खरीदने की कोशिश करता रहा और चार घंटों तक वहां घूमता रहा।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, बालाचन्द्रन के खिलाफ दो अन्य आरोप हैं दूसरों के लिए संक्रमण का खतरा पैदा करना और स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग।

खबर के अनुसार, अभियोजन पक्ष और बालाचन्द्रन आगे की सुनवाई के लिए जून में अदालत लौटेंगे।

कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन का यह मामला पिछले साल मई का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल