लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय नागरिक पर अपने ही देश की महिला से छेड़खानी का आरोप

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:38 IST

Open in App

दुबई, दो नवंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 39 साल के एक भारतीय नागरिक पर लिफ्ट के अंदर अपने ही देश की एक महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। सोमवार को मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी मिली है ।

गल्फ न्यूज की खबरों में कहा गया है कि दुबई की एक अदालत में रविवार को सुनवाई हुयी कि एक भारतीय नागरिक ने लिफ्ट में महिला को अनुचित तरीके से छुआ।

इसमें कहा गया है कि भारतीय नागरिक की पहचान नहीं हुयी है । उसने अल नहादा स्थित एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में अपने ही देश की महिला का पीछा किया ।

खबरों में कहा गया है कि 32 साल की गृहिणी ने बताया कि वह अपने आवास की तरफ जा रही थी कि अचानक उसने महसूस किया कि वह व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है ।

महिला ने अपने बयान में कहा, ''मैं अपने इमारत की लिफ्ट में घुस गयी । मेरे पीछे वह भी आया । हम उसमें अकेले थे और उसने मेरे शरीर को छुआ । जब दरवाजा खुला तो मैने शोर मचाया और अपने घर की तरफ भागी।''

महिला ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर उसके पति ने दुबई पुलिस को बुला लिया ।

पुलिस ने बाद में भारतीय नागरिक का पता लगा लिया और पूछताछ में उसने महिला के साथ छेड़खानी करने की बात स्वीकार कर ली।

मामले की सुनवाई अब 27 दिसंबर को होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब