लाइव न्यूज़ :

किसानों के समर्थन वाला मास्क पहनकर ग्रैमी पुरस्कार समारोह पहुंचीं भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह

By भाषा | Updated: March 15, 2021 12:19 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 15 मार्च भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर और ‘लेट नाइट टॉक शो’ की मेजबान लिली सिंह ने भारत सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति समर्थन दिखाने वाला मास्क पहनकर ग्रैमी पुरस्कार 2021 के रेड कॉर्पेट समारोह में शिरकत की।

सिंह जो मास्क पहनकर समारोह में आईं, उस पर ‘आई स्टैंड विद फार्मर्स’ (मैं किसानों के साथ खड़ी हूं) लिखा था।

32 वर्षीय सिंह ने ट्विटर पर अपनी यह तस्वीर पोस्ट की।

उन्होंने लिखा कि रेड कॉर्पेट को मीडिया में काफी अच्छी कवरेज मिलती है, इसलिए यह किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने का उपयुक्त अवसर था।

सिंह ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, ‘‘मैं जानती हूं कि रेड कार्पेट/पुरस्कार समारोह की तस्वीरों को सबसे अधिक प्रसारित किया जाता है, इसलिए मैं मीडिया के लिए यह तस्वीर साझा कर रही हूं। इसे बेझिझक प्रसारित करें।’’

इससे पहले, उन्होंने आंदोलनरत भारतीय किसानों का समर्थन करने के लिए पॉप स्टार रिहाना को धन्यवाद दिया था।

भारतीय किसान कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले तीन महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

रिहाना के फरवरी में किए ट्वीट के बाद दुनियाभर की कई हस्तियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने किसानों के प्रति समर्थन जताया था।

स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन, अमेरिकी वकील एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सर्नी, गायक जे सीन, डॉ ज़्यूस और वयस्क फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा ने भी आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब