लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की कनाडाई सांसद ने भारतीय युवक की हत्या की निंदा की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:29 IST

Open in App

टोरंटो, नौ सितंबर कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में एक भारतीय युवक की हत्या की घटना की निंदा करते हुए भारतीय मूल की एक कनाडाई सांसद ने कहा कि इस देश में नफरत, हिंसा और नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है और इन बुराइयों को मिटाने लिए संघर्ष जारी रहना चाहिए।

रविवार को ट्रूरो शहर के एक अपार्टमेंट में प्रभजोत सिंह खत्री (23) की हत्या कर दी गयी। संदेह है कि नस्ली नफरत की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। खत्री एक टैक्सी सर्विस कंपनी और दो रेस्तरां में काम करता था। वह 2017 में पढ़ाई के लिए कनाडा आया था।

ब्रम्प्टन साउथ की सांसद सोनिया सिद्धू (53) ने कहा, ‘‘ मेरी संवेदना नोवा स्कोटिया के ट्रूरो में मार दिये गये प्रभजोत सिंह खत्री के परिवार एवं उनके प्रियजनों के प्रति है। यह नफरत का अस्वीकार्य कृत्य है। ’’

सांसद ने कहा, ‘‘ नफरत, ऑनलाइन नफरत, हिंसा एवं नस्लाद की हमारे देश में कोई जगह नहीं है और हमें उन्हें मिटाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखना चाहिए।’’

सीबीसी कनाडा की एक खबर के अनुसार, पुलिस प्रभजोत के मामले को हत्या के मामले के तौर पर ले रही है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब