लाइव न्यूज़ :

भारतीय कारोबारी यूसुफफाली एमए अबू धाबी के शीर्ष सरकारी कारोबारी निकाय का उपाध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:45 IST

Open in App

दुबई, 25 जुलाई अबू धाबी के वली अहद शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने एक प्रमुख भारतीय कारोबारी यूसुफफाली एमए को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी से संचालित सभी व्यवसायों के लिए शीर्ष सरकारी निकाय का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस 29 सदस्यीय बोर्ड में वह एकमात्र भारतीय हैं।

यूसुफफाली, अबू धाबी स्थित लुलु ग्रुप के प्रबंध निदेशक हैं, ज कई देशों में हाइपरमार्केट और खुदरा कंपनियों का संचालन करती है। शेख मोहम्मद ने अबू धाबी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एडीसीसीआई) में अब्दुल्ला मोहम्मद को अल मजरोई और यूसुफफाली को उपाध्यक्ष बनाते हुए एक नया निदेशक मंडल बनाने का प्रस्ताव जारी किया था। अबू धाबी में स्थित सभी कारोबारों के लिए यह शीर्ष सरकारी निकाय है।

यूसुफफाली इस 29 सदस्यीय बोर्ड में एक मात्र भारतीय है। इसमें ज्यादातर अमीराती कारोबार के मालिक और कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं। यूसुफफाली ने इसे अपने जीवन का गर्व करने वाला क्षण करार दिया है। हाल ही में शेख मोहम्मद ने उन्हें आर्थिक विकास और परोपकार के क्षेत्र में पांच दशक तक योगदान देने के लिए ‘अबू धाबी अवॉर्ड 2021’ भी प्रदान किया था, जो कि वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा