लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के करोड़पति श्री थानेदार मिशिगन राज्य विधायिका के लिए निर्वाचित

By भाषा | Updated: November 5, 2020 11:58 IST

Open in App

(सीमा हाखू काचरू)

ह्यूस्टन, पांच नवंबर भारतीय मूल के करोड़पति कारोबारी श्री थानेदार मिशिगन के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए 93 प्रतिशत मतों के साथ निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दो साल पहले गवर्नर का भी चुनाव लड़ा था।

थानेदार (65) वैज्ञानिक भी हैं और चुनाव अभियान के लिए रिकॉर्ड 4,38,620 डॉलर की राशि जुटाई थी, इसमें अधिकतर उनका अपना योगदान था। उन्होंने छह विरोधियों को मात देकर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की थी।

उन्होंने मिशिगन के तीसरे निर्वाचन जिले से 93 प्रतिशत मतों से जीत दर्ज की है।

मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी के रहने वाले थानेदार ने 18 साल की उम्र में रसायन शास्त्र में स्नातक की उपाधि और परास्नातक की उपाधि बंबई विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

वह वर्ष 1979 में अर्कोन विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका चले आए, बाद में उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की।

थानेदार ने हाल में दिए साक्षात्कार में कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से पहले आखिरी बार प्रचार किया था और महामारी के दौरान उन्होंने मास्क और सेनिटाइजर बांटने में समय बिताया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?