लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी योजना चलाकर बुजुर्गों से 23 लाख डॉलर वसूलने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 09:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार अगस्त अमेरिका के न्यूजर्सी में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक भारतीय को खुद को अमेरिकी धोखाधड़ी रोकथाम प्रतिनिधि बताकर बुजुर्गों से कम से कम 23 लाख डॉलर वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

धोखाधड़ी के आरोपों में मंगलवार दोपहर को आशीष बजाज (28) को मिडल डिस्ट्रिक्ट ऑफ नॉर्थ कैरोलिना में यूएस मजिस्ट्रेट जज जोए एल वेब्स्टर के समक्ष पेश किया गया। इस अपराध के लिए उसे अधिकतम 20 साल जेल की सजा और ढाई लाख डॉलर या धोखे से कमाई गई रकम अथवा लोगों को हुए नुकसान की राशि का दुगुना जुर्माने के रूप में देना होगा।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार बजाज ने अप्रैल 2020 से जुलाई 2021 तक अपने सह-साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर अमेरिका में स्थित बैंकों से संबद्ध धोखाधड़ी रोकथाम प्रतिनिधि बनकर कम से कम 23 लाख डॉलर प्राप्त किए। वे ज्यादातर बुजुर्ग पीड़ितों को निशाना बनाते थे। वे पीड़ितों से कहते थे कि वे कई वित्तीय संस्थानों के धोखाधड़ी विभागों के एक ‘‘केंद्र’’ में काम करते हैं और वे उनसे इसलिए संपर्क कर रहे हैं क्योंकि उनके बैंक खाते हैक कर लिए गए।

जांच के दौरान अधिकारियों ने न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया में पीड़ितों सहित कई शिकार लोगों की पहचान की। शिकायत में आरोप है कि आरोपी और उसके साथी साजिशकर्ताओं ने धोखेबाजों को पकड़ने में मददगार विश्वसनीय बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग पीड़ितों का फायदा उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...