लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में सैन्य गश्ती अभ्यास में भारतीय सेना की टीम ने जीता स्वर्ण

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:59 IST

Open in App

अदिति खन्ना

लंदन, 19 अक्टूबर चतुर्थ गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) की पांचवीं बटालियन के प्रतिनिधित्व वाली भारतीय सेना ने ब्रिटेन में आयोजित एवं ‘सैन्य गश्त का ओलंपिक’ कहे जाने वाले अभ्यास में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय टीम वेल्स के ब्रेकन में 13 से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित ‘एक्सरसाइज कैम्ब्रियन पेट्रोल 2021’ अभ्यास में शामिल होने वाली 96 टीमों में अंतिम तीन में शामिल हुई और छठे चरण के समापन के बाद स्वर्ण पदक जीता। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने लंदन के भारत भवन में विजेता टीम को सम्मानित किया।

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, “टीम ने कठोर भू-भाग वाली परिस्थितियों और खराब मौसम में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ये अपने आप में जटिल वास्तविक दुनिया की स्थितियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की चुनौतियां पेश करते हैं, जिन्हें युद्ध की स्थिति में सेना की जवाबी क्षमता के आकलन के लिए पेश किया गया था।

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना की टीम को उसके उत्कृष्ट नेविगेशन कौशल, गश्ती आदेशों की डिलीवरी और गश्त को पूरा करने के लिए समग्र धैर्य एवं सहनशक्ति के लिए बधाई दी गई थी। टीम के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम ने उन बुनियादी बातों का पालन किया है जिनका भारतीय सेना अपने युद्ध अभ्यास और प्रक्रियाओं में पालन करती है।

पुरस्कार समारोह में ब्रिटिश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल सर मार्क कार्लेटन-स्मिथ ने भाग लिया, जिन्होंने भारतीय सेना की टीम को स्वर्ण पदक प्रदान किया। लंदन में भारतीय उच्चायोग में सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर विक्रमजीत सिंह गिल भारतीय पक्ष से उपस्थित लोगों में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला